27 मार्च 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

मेष- आज व्यापार में नई योजनाएं बन सकती हैं। सफलता के रास्ते खुलेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

वृष- आज का दिन नया काम शुरू करने के लिए अच्छा है। करियर में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

मिथुन - आज पुराने काम पूरे होने से राहत मिलेगी। थकान महसूस हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

कर्क- आज संवाद आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। घर-परिवार में किसी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। काम में धैर्य बनाए रखें।

सिंह- आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम में सफलता मिलेगी। नेतृत्व क्षमता की सराहना हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

कन्या- आज मेहनत के परिणाम अच्छे मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने से बचें।

तुला- आज आपकी गुप्त योजनाएं सफल हो सकती हैं। कारोबार में धन लाभ के संकेत हैं। सोच-समझकर निर्णय लें।

वृश्चिक- आज लंबी यात्रा का योग बन सकता है। काम में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

धनु- आज मेहनत का फल मिलने का समय है। करियर में स्थिरता व प्रगति के संकेत हैं। परिवार का सहयोग मिलने से मन शांत रहेगा।

मकर- आज नई संभावनाएं मिलेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। नए विचार और रचनात्मकता बढ़ेगी।

कुंभ- आज व्यापार में बड़ी साझेदारी के प्रबल योग हैं। मेहमान का घर पर आगमन हो सकता है। संतान का विशेष ध्यान रखें।

मीन- आज उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। मधुमेह के रोगी अपना विशेष ख्याल रखें। परीक्षार्थी को किसी परीक्षा में सफलता मिलेगी।