लखनऊ को मिला भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले के मेजबानी का बड़ा तोहफा, इकाना स्टेडियम में 6 अक्तूबर को खेला जाएगा मुकाबला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

आईपीएल और भारत-अफगानिस्तान वनडे से पहले सजेगा क्रिकेट का माहौल

लखनऊ, अमृत विचार: नवाबी शहर लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत दौरे पर आने वाली वेस्टइंडीज टीम के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही लखनऊ को टी-20 मुकाबले की मेजबानी मिली है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला छह अक्तूबर को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टी-20 विश्व विजेता भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है।

क्रिकेट प्रेमियों को लंबे समय बाद एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का रोमांच देखने को मिलेगा। इससे पहले भी इकाना स्टेडियम पर क्रिकेट का माहौल गर्म रहने वाला है। आईपीएल के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मैच 17 जून को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

अफगानिस्तान की टीम भारत में तीन वनडे मुकाबले खेलेगी, जिसमें लखनऊ को अहम मैच की मेजबानी मिली है। इसके साथ ही आईपीएल के दूसरे चरण के कार्यक्रम की भी घोषणा की गई है, जिसमें लखनऊ को कुल सात मैचों की मेजबानी मिली है। पहले चरण में दो मुकाबले पहले ही घोषित किए जा चुके हैं।

इकाना स्टेडियम को अब तक मिले मुकाबले

आईपीएल-

  • 01 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • 12 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस
  • 22 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • 26 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 07 मई - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 15 मई - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 23 मई - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स

संबंधित समाचार