फसल नुकसान की अब नो टेंशन! जानकारी देंगें जिलों में तैनात सीएम योगी के अधिकारी, टोल फ्री नंबर हुआ जारी
लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश में बारिश, आंधी या फिर अन्य किसी आपदा से फसल को नुकसान होता है तो किसान टोल-फ्री नंबर 14447 पर जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा क्राप-इन्श्योरेन्स एप और वाट्सएप नंबर 7065514447 के माध्यम से भी नुकसान की सूचना दी जा सकती है। जरूरत पड़ने पर मंडल और जिला स्तर पर तैनात उप कृषि निदेशक या जिला कृषि अधिकारी से भी संपर्क करके नुकसान के बारे में बता सकते हैं।
राज्य कृषि विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत किसानों के लिए डिजिटल माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं।
इसके साथ ही किसान योजनाओं से संबंधित आधिकारिक जानकारी के लिए फसल बीमा पोर्टल पर भी लॉग-इन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में कृषि बीमा कंपनी के प्रतिनिधि भी तैनात हैं। किसान उनसे भी सीधे संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
