UP TET 2026 का बड़ा अपडेट: जुलाई में होगी परीक्षा, 27 मार्च से शुरू होंगे आवेदन, यहां जानें पूरी details
लखनऊ, अमृत विचार: उप्र. शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन 25 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, जबकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होगी।
आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार, इस बार अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य किया गया है। अभ्यर्थियों को पहले ओटीआर पूरा करना होगा, उसके बाद ही वे आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) स्तर के लिए आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले विस्तृत विज्ञापन व दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें।
महत्वपूर्ण तिथियां
• आवेदन व शुल्क जमा शुरू: 27 मार्च 2026
• अंतिम तिथि: 26 अप्रैल 2026
• संशोधन की अंतिम तिथि: 1 मई 2026
• परीक्षा: 2, 3 और 4 जुलाई 2026
