BJP सांसद हेमा मालिनी ने लोकसभा में उठाई मांग, मथुरा के लिए स्पेशल पैकेज की डिमांड
दिल्ली। लोकसभा में धार्मिक स्थल मथुरा वृंदावन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए यमुना की सफाई और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लोकसभा में शुक्रवार को विशेष पैकेज दिए जाने की मांग की गई।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमा मालिनी ने शून्य काल में यह मामला उठाया और मथुरा में सांस्कृतिक और पर्यटन विकास के लिए विशेष पैकेज देने की मांग तथा कहा कि मथुरा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल है और उसके विकास की जो योजना सरकार चला रही है उसे वहां अभूतपूर्व विकास हो रहा है।
इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया और कहा कि सरकार के इस फोकस के कारण मथुरा के विकास की पहचान दुनिया में तेजी से बढ़ रही है और अब बड़ी संख्या में यात्री मथुरा-वृंदावन आ रहे हैं।
एयरपोर्ट बनने से पर्यटकाें संख्या की संख्या ज्यादा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस दृष्टि से वहां विश्व स्तरीय सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए और इसके लिए वहां यमुना नदी का विकास हो, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए विशेष काम हो, विकास कार्यों में तेजी आए इसके लिए विशेष पैकेज दिया जाना चाहिए ताकि मथुरा का विकास हो सके।
उनका कहना था कि सरकार को यह सुविधा प्रदान करने जा पैकेज इसी साल के बजट में शामिल किया जाना चाहिए। कांग्रेस की वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने मुंबई के धारावी के गरीबों का मामला उठाया और कहा कि वहां गरीबों के लिए आवास बनाए जाने थे लेकिन उनकी पात्रता को लेकर बड़े स्तर पर हेरा फेरी की जा रही है। जो पात्र लोग हैं उन्हें अयोग्य बनाया जा रहा है। उंन्होने आरोप लगाया कि घर पाने के लिए पात्र बनने के वास्ते पैसे लिए जा रहे हैं और भ्रष्टाचार करके पात्र लोगों के हक़ को मारा जा रहा है जिससे गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है।
ये भी पढ़ें :
लखनऊ मेट्रो का विस्तार जून से पकड़ेगा रफ्तार: अप्रैल में पूरी होगी टेंडर प्रक्रिया, इन रूटों पर मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
