नेगेटिव बैलेंस के बाद भी बिजली चोरी, 259 मामलों में एफआईआर

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लागू होने के बाद नेगेटिव बैलेंस पर कनेक्शन काटे जाने का अभियान जारी है। इस बीच बिजली चोरी के मामलों में भी तेजी आई है। शुक्रवार को प्रदेशभर में चलाए गए विशेष जांच अभियान में 259 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई, जिनमें सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

13 मार्च से लागू व्यवस्था के तहत अब तक करीब 5.79 लाख कनेक्शन नेगेटिव बैलेंस के कारण काटे जा चुके हैं। इनमें से लगभग 2.6 लाख उपभोक्ताओं ने अभी तक रिचार्ज नहीं कराया है। बिजली कंपनियों को आशंका है कि इनमें से कई उपभोक्ता अवैध तरीके से बिजली का उपयोग कर रहे हैं।

इसी को देखते हुए मध्यांचल, पूर्वांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल और केस्को-कानपुर की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान 8,049 परिसरों की जांच की गई, जिसमें 259 जगह बिजली चोरी मिली। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार