पुलिस भर्ती  : शारीरिक दक्षता परीक्षा कल, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस/पीएसी के पदों पर एवं उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों पर कुशल खिलाड़ियों की सीधी भर्ती-2023 में कौशल परीक्षण का आयोजन शनिवार और रविवार को किया जा रहा है। इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

यह जानकारी डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को क्रासकंट्री (10 किमी) पीएसी तिराहे और रविवार को मैराथन (42 किमी) रविवार को जी-20 तिराहा शहीद पथ से सुबह 6 बजे से शुरू होगी। इसे देखते हुए बदलाव किया गया है। इमरजेंसी की स्थिति में यातायात कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

यहां रहेगी रोक:
- पीएसी हेड तिराहा से गेट-2, सर्वोदयनगर, वन-वे की तरफ रोक रहेगी।
- रहीम नगर चौराहा से सर्वोदय नगर पुल चौराहा की तरफ रोक रहेगी।
- कल्याण अपार्टमेंट तिराहा से सर्वोदयनगर चौराहा की तरफ रोक रहेगी।
- सेन्ट्रल एकेडमी तिराहा से आरआर बंधा/शक्तिनगर ढ़ाल की तरफ रोक रहेगी।
- आरआर बंधा चौराहा से शक्तिनगर ढ़ाल की तरफ रोक रहेगी।
- शक्तिनगर ढ़ाल से कुकरैल ओवरब्रिज/आर0आर0 बंधा/सर्वोदनगर की तरफ रोक रहेगी।

यहां से जाएं:
- ये वाहन पीएसी हेड तिराहा से दाहिने मुड़कर फैजाबाद रोड होते हुए जा सकेंगे।
- ये वाहन वायरलेस चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
- ये वाहन खुर्रमनगर चौराहा/सेक्टर 25 चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
- ये वाहन ग्रीन कारीडोर का प्रयोग करते हुए जा सकेंगे।
- ये वाहन ग्रीन कारीडोर का प्रयोग करते हुए जा सकेंगे।
- ये वाहन निशातगंज/पालीटेक्निक चौराहा होते हुए जा सकेंगे।

रविवार को मैराथन में यातायात बदलाव:

यहां रहेगी रोक:
- जी-20 तिराहा (शहीदपथ) से पिपराघाट तिराहा की तरफ रोक रहेगी।
- जनेश्वर मिश्र पार्क गोल चक्कर चौराहा से पिपराघाट तिराहा की तरफ रोक रहेगी।
- पिपराघाट तिराहा से जी-20 तिराहा (शहीदपथ की तरफ रोक रहेगी।

यहां से जाएं:
- ये वाहन एसएसबी रैम्प/हुसड़िया अण्डरपास चौराहा उतरकर जा सकेंगे।
- ये वाहन ताज अण्डरपास होते हुए जा सकेंगे।
- ये वाहन जनेश्वर मिश्र पार्क गोल चक्कर चौराहा होते हुए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें : फेफड़ों के कैंसर के 40 फीसदी मरीजों ने नहीं किया धूम्रपान, राष्ट्रीय जांच कार्यक्रम बनाए सरकार

संबंधित समाचार