RCB vs SRH Head to Head: IPL 2026 के पहले मैच में किसका पलड़ा भारी? आज होगी बेंगलुरु-हैदराबाद में कांटेदार टक्कर

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

बेंगलुरु: आईपीएल 2026 का रोमांचक आगाज 28 मार्च से हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें मैच विनर खिलाड़ियों से भरी हुई हैं, इसलिए फैंस हाई वोल्टेज और हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं।

RCB vs SRH: IPL में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 मैच खेले गए हैं। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 11 जीत हासिल हुई हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में रिकॉर्ड:
- कुल मुकाबले: 9
- RCB की जीत: 5
- SRH की जीत: 3

घरेलू मैदान पर RCB का प्रदर्शन SRH से बेहतर रहा है, लेकिन कुल रिकॉर्ड में हैदराबाद का थोड़ा पलड़ा भारी नजर आता है।

पिछले मैच का नतीजा (IPL 2025)

दोनों टीमों के बीच आखिरी भिड़ंत IPL 2025 में हुई थी। उस मैच में दोनों टीमें मिलकर 400+ रनों का आंकड़ा पार कर गईं। 

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 231 रन बनाए। ईशान किशन ने धमाकेदार 94 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की टीम 189 रनों पर सिमट गई और 42 रनों से हार गई। 

उस मैच में फिल सॉल्ट ने 62 रन और विराट कोहली ने 43 रन बनाए, लेकिन मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा।

क्या होगा IPL 2026 का ओपनिंग क्लैश?

RCB अपने होम ग्राउंड पर मजबूत दिख रही है, जबकि SRH लगातार आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए जानी जाती है। विराट कोहली, रजत पाटीदार, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाज और दोनों टीमों के गेंदबाज इस मुकाबले को यादगार बना सकते हैं।

फैंस अब इंतजार कर रहे हैं कि क्या RCB घरेलू मैदान पर SRH का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या हैदराबाद अपनी बढ़त बनाए रखते हुए सीजन की शानदार शुरुआत करेगी।

संबंधित समाचार