राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने बिहार स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं, बताया बिहार का स्वर्णिम इतिहास
नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, सीएम योगी समेत ने रविवार को बिहार स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को बधाई दी और कहा कि वे अपनी प्रतिभा तथा कड़ी मेहनत से बिहार और पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बिहार को 1912 में तत्कालीन बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग करके 22 मार्च को राज्य बनाया गया था।
राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''देश-विदेश में रहने वाले बिहार के सभी लोगों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। विश्व के प्रथम गणराज्य की भूमि होने के साथ-साथ, गौरवशाली साम्राज्यों और महान सांस्कृतिक-आध्यात्मिक धाराओं को जन्म देने वाली इस धरती ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देकर, भारत-भूमि को सदैव समृद्ध किया है।'' उन्होंने कहा, ''मुझे विश्वास है कि राज्य के निवासी अपनी असीम प्रतिभा और परिश्रम से, बिहार और पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मैं राज्य के, तथा सभी निवासियों के, स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना करती हूं।''
https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/2035545279039214022?s=20
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के अपने सभी परिवारजनों को अनेकानेक शुभकामनाएं। भारतीय विरासत को भव्यता और दिव्यता प्रदान करने वाला हमारा यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए अध्याय गढ़ने में जुटा है। मुझे विश्वास है कि विकसित बिहार के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में यहां के कर्मठ एवं ऊर्जावान लोगों का समर्पण और सामर्थ्य बहुत काम आएगा।
https://twitter.com/narendramodi/status/2035539791429894247?s=20
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने रविवार को बिहार के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए राज्य द्वारा विकास के नए प्रतिमान गढ़ने की कामना की। योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''लोक आस्था एवं सांस्कृतिक वैभव से समृद्ध क्रांति धरा बिहार राज्य के स्थापना दिवस की समस्त बिहार वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।''
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2035523144153448943?s=20
मुख्यमंत्री ने कहा ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में सुशासन के सुपथ पर गतिमान बिहार समृद्धि एवं चहुंमुखी विकास के नए प्रतिमान स्थापित करे, माता जानकी एवं प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।''
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना से सुसज्जित बिहार राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।''
https://twitter.com/kpmaurya1/status/2035543503921680702?s=20
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा ''समस्त बिहारवासियों को बिहार स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि बिहार आज प्रगति व खुशहाली के पथ पर तेजी से अग्रसर है।''
https://twitter.com/brajeshpathakup/status/2035555733983424559?s=20
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 'एक्स' पर कहा, ''समस्त बिहारवासियों को 'बिहार दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।'' उन्होंने कहा, ''वीरों, विद्वानों और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की इस पावन भूमि ने सदियों से ज्ञान, साहित्य और आध्यात्मिकता की अनमोल धरोहर दुनिया को दी है।''
https://twitter.com/mppchaudhary/status/2035534091127517323?s=20
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा "लोकतंत्र की पावन धरती बिहार, ज्ञान- परंपरा और सभ्यता का प्रतीक है। इसी भूमि से महात्मा गांधी ने अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध देशवासियों की आवाज़ को एक नई दिशा दी थी। उन्होंने कहा "बिहार दिवस के इस शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी कामना है कि आप सभी राष्ट्र की प्रगति और विकास में निरंतर अपना अमूल्य योगदान देते रहें।"
https://twitter.com/kharge/status/2035565516598005956?s=20
राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा "बिहार भारत का ज्ञान-पुंज और हमारा गौरव है -जिसने अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति से हमेशा देश का मार्गदर्शन किया है। बिहार दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।"
https://twitter.com/RahulGandhi/status/2035578472450724168?s=20
