यूपी : लखनऊ और प्रयागराज के 27 केंद्रों पर चल रही यूपी पीसीएस की मुख्य परीक्षा, चप्पे-चप्पे पर पहरा
लखनऊ, अमृत विचार : राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यूपीपीएससी, पीसीएस (PCS) 2025 मुख्य परीक्षा प्रारंभ हो गई है। लखनऊ और प्रयागराज दो शहरों में 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। लखनऊ में 15 केंद्र और प्रयागराज में 12 सेंटर हैं। रविवार यानी आज 29 मार्च से 1 अप्रैल तक मुख्य परीक्षा चलेगी। इसमें पीसीएस-प्री में सफलता पाने वाले 11,403 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पुलिस-प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को मुख्य परीक्षा चल रही है।
4.png)
लखनऊ के 15 केंद्रों पर 6,646 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जबकि प्रयागराज में 4,757 अभ्यर्थी। दो पालियों में परीक्षा चल रही है। रविवार की सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पहली पाली का पेपर हुआ। वहीं, दोपहर 2:30 बजहे से शाम 5:30 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा चलेगी। केंद्रों पर अफसरों का पहरा है। सीसीटीवी के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात हैं। परीक्षा को सभी व्यवधानों से मुक्त रखने के लिए कठोर बंदोवस्त किए गए हैं।
शासन के शीर्ष अधिकारी खुद भी परीक्षा पर नजर बनाए हुए हैं। परीक्षा की पादर्शिता और सुचिता बनाए रखने को लेकर पहले से ही रणनीति तैयार की गई थी और अब परीक्षा के समय उसका असर भी देखने को मिल रहा है।
4.png)
यूपी पीसीएस की परीक्षा राज्य की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जाती है। इससे राज्य की पुलिस-प्रशासनिक सेवा के लिए ग्रुप ए, बी और अन्य स्तर के अधिकारी चयनित किए जाते हैं। एसडीएम और डीएसपी जैसे अधिकारी पीसीएस के जरिये ही नियुक्त किए जाते हैं।
पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा का हिस्सा बने हैं। मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अंतरिम राउंड इंटरव्यू का होगा। इंटरव्यू में सफल अभ्यर्थियों की मेरिट बनाकर परिणाम घोषित किया जाएगा। होंगे.
