लखनऊ : प्लॉट दिलाने के नाम पर मौसी-मौसा ने ठगे 32 लाख
अमृत विचार : बाजारखाला के मेहंदीगंज निवासी अकील मिर्जा ने बताया कि वर्ष 2020 में मौसी हलीमा खातून ने अपने घर के पीछे 20 हजार वर्गफीट जमीन 38 लाख रुपये में दिलाने की बात कही। अकील ने परिजन व दोस्तों के खातों से सितंबर 2020 से फरवरी 2021 के बीच 32 लाख रुपये दे दिए।
6 लाख बैनामा के बाद देने की बात हुई। लंबे समय तक बैनामा न होने पर जानकारी ली। इसमें पता चला कि मौसी व मौसा सैय्यद मोईन हसन ने फरवरी 2021 में पूरी 10 हजार वर्गफीट जमीन चार करोड़ में ले ली थी। रुपये मांगने पर हजार वर्गफीट जमीन देने की बात कही। कुछ दिन बाद मौसा ने असलहा तानकर धमकाया।
डीसीपी पश्चिम से शिकायत करने पर कोतवाली में समझौता कर चेक दिया, लेकिन चेक बाउंस हो गया। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दी। आदेश पर बाजारखाला पुलिस ने हलीमा खातून और सैय्यद मोईन हसन के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें : Deoria News: खेत में मिला युवक का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका
