UP PCS Result: नेहा पांचाल बनी यूपी पीसीएस की टॉपर, टॉप 10 लिस्ट में छह बेटियां शामिल 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। दिल्ली की नेहा पांचाल पीसीएस टॉपर बनी हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस बार यूपी पीसीएस की टॉप 10 सूची में 6 महिला उम्मीदवारों ने जगह बनाई है। यूपीपीएससी ने 947 पदों के सापेक्ष 932 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। 

रविवार को पीसीएस-2025 की मुख्य परीक्षा थी। इसी दिन राज्य लोक सेवा आयोग ने 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। कुछ अभ्यर्थी जो मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे-उन्हें भी इसमें कामयाबी मिली है। 

MUSKAN DIXIT (75)

पीसीएस के फाइनल रिजल्ट में 613 पुरुष अभ्यर्थी अफसर बने हैं जबकि 319 महिलाओं ने जगह बनाई है। टॉप टेन की सूची में जिन्होंने जगह बनाई है-उनमें पहला नाम नेहा पांचाल की है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक नेहा पांचाल यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। दूसरे स्थान पर अनन्या त्रिवेदी हैं। इसके अलावा टॉप टेन में अभय प्रताप सिंह, अनामिका मिश्रा, नेहा सिंह, दीप्ति मिश्रा, पूजा तिवारी, अनुराग पांडेय, शुभम सिंह और आयुष पांडेय शामिल हैं। 

पीसीएस की परीक्षा में अलीगढ़ से एक शानदार खबर है। मालवीय पुस्तकालय में संचालित सिविल सर्विस मार्गदर्शिका के 16 अभ्यर्थियों ने पीसीएस में कामयाबी हासिल की है। यह कोचिंग सेंटर निश्शुलक संचालित है। विशेष बात ये है कि इन अभ्यर्थियों का मागर्दर्शन मथुरा के अपर जिलाधिकारी वित्त (एडीएम) पंकज कुमार ने किया। पंकज कुमार के मार्गदर्शन और अध्यापन में 16 अभ्यर्थी पीसीएस अफसर बन गए हैं। सीएमएस के सफल अभ्यर्थियों की सूची में विवेक शर्मा, अरुण कुमार, दीक्षा सारस्वत, आंचल श्रीवास्तव, गायत्री वर्मा, अज़ीम अहमद, नेहा शर्मा, और मनीष कुमार सिंह शामिल हैं। ये सभी अभ्यर्थी नायब तहसीलदार बने हैं। मिलन सैनी असिस्टेंट कमिश्नर (टैक्स), अदिति सक्सेना, हिमांशी जैन, सचिन, समीर राय, मयंक वर्मा, अरुण कुमार और कौशिकी का नाम सफल अभ्यर्थियों की फेहरिस्त में शामिल है।

परीक्षा परिणाम जारी होते ही चयनित अभ्यर्थियों के परिवारों में जश्न छा गया। अरसे से अफसर बनने की जी-तोड़ मेहनत में जुटे बच्चों के माता-पिता खुशी से मछल उठे। इसके साथ ही उनके घरों पर बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया और हर कोई उनकी मेहनत, संघर्ष और त्याग की सराहना कर रहा है।

संबंधित समाचार