दिल्ली में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार : स्लीपर सेल की तरह था एक्टिव, ISI के लिए राष्ट्रविरोधी कामों में था सक्रीय 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने यहां गाजीपुर इलाके से लश्कर-ए-तैयबा के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान शब्बीर अहमद लोन के रूप में हुई है जो कथित तौर पर स्लीपर सेल के सदस्य के रूप में सक्रिय था और उसने कई स्थानों पर राष्ट्रविरोधी पोस्टर चिपकाए थे। 

अधिकारी ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह मॉड्यूल पाकिस्तान की अंतर-सेवा खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के इशारे पर संचालित किया जा रहा था।" अधिकारी ने कहा, "हमने उसके पास से बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल और भारत की मुद्रा बरामद की है।" 

विशेष प्रकोष्ठ ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर निवासी शब्बीर अहमद लोन उर्फ ​​राजा उर्फ ​​कश्मीरी के पास से 2007 में एके-47 राइफल और ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद किया था और उसे गिरफ्तार किया था। वह 2018 तक तिहाड़ जेल में बंद रहा। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसके हाफिज सईद और ज़की-उर-रहमान लखवी से संबंध हैं और उसने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद में आतंकी प्रशिक्षण प्राप्त किया था। उससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है। 

 ये भी पढ़ें :
बम धमकी देने वाला गिरफ्तार : दिल्ली पुलिस ने मैसूरु के व्यक्ति को दबोचा, स्कूलों-सरकारी कार्यालयों को 1000 से ज्यादा बार भेजे मेल  

संबंधित समाचार