UPPCS Exam Results : यूपीपीसीएस 2024 फाइनल परिणाम में पास उम्मीदवारों ने जताई खुशी, जानिए क्या कहा...

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2024 की संयुक्त राज्य/प्रवर सेवा (PCS) परीक्षा के फाइनल परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम आने के बाद सफल उम्मीदवारों और उनके परिवारजनों में खुशी का माहौल छा गया है। कई उम्मीदवारों ने इस सफलता को अपनी मेहनत, निरंतरता और स्मार्ट समय प्रबंधन का नतीजा बताया।

परीक्षा में सफल हुए कई अभ्यर्थी मौजूदा समय में विभिन्न सरकारी या निजी क्षेत्रों में नौकरी कर रहे थे। पूरे दिन की नौकरी के बाद भी उन्होंने सीमित समय में ठोस और लक्ष्य-उन्मुख तैयारी की। इनमें से कुछ सफल अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतरता और समय प्रबंधन सबसे महत्वपूर्ण है। एक सफल उम्मीदवार ने कहा, “नौकरी करते हुए पढ़ाई करना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन अगर आप सही तरीके से समय का प्रबंधन करें और पढ़ाई की गुणवत्ता पर ध्यान दें तो परिणाम जरूर अच्छे आते हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि मात्र समय निकालना ही काफी नहीं है, बल्कि यह जानना भी जरूरी है कि कितना पढ़ें और कहां से पढ़ें। पूरा सिलेबस, विश्वसनीय अध्ययन सामग्री और अपनी तैयारी पर भरोसा रखते हुए उन्होंने लक्ष्य निर्धारित किया और उसी के अनुसार रणनीति बनाई। कई अभ्यर्थियों ने साझा किया कि दिन की थकान के बावजूद रात के कुछ घंटे या सुबह का समय उन्होंने पढ़ाई के लिए समर्पित कर दिया।

पहले प्रयास में सफलता

परीक्षा में 28 रैंक लाने वाली दिव्या शुक्ला कन्नौज में सहायक अध्यापिका के पद पर रहते हुए पीसीएस की तैयारी की। खास बात यह है कि उन्होंने बगैर किसी कोचिंग के पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की। बताया गया कि अब वे असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर के पद पर कार्य करेंगी। पिता कृष्ण कुमार शुक्ला व मां मीना शुक्ला की पुत्री दिव्या बर्रा में निवास करती हैं। बताया गया कि स्कूल की छुट्टियों में उन्होंने अपनी परीक्षा की तैयारी की। तैयारियों के लिए किसी भी तरह की कोचिंग की सहायता नहीं ली, परिणाम यह हुआ कि उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की।

2022 से सभी अकाउंट बंद

पीसीएस परीक्षा की तैयारियों के लिए अक्षांश कटियार ने 2022 में अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर दिया। बिल्हौर निवासी अक्षांश ने बताया कि सोशल मीडिया को इस्तेमाल करना बुराई नहीं हैख, लेकिन उसका सही उपयोग करना चाहिए। यदि ऐसा लगे कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म समय बर्बाद कर रहा है तो उससे दूरी बनाना या फिर सीमित कर देना ही उचित है। उन्होंने बताया कि उनके पिता राजेश कटियार एक किसान है व मां राम किसोरी गृहणी हैं। यह परीक्षा उनहोंने चौथे प्रयास में पास की है। कड़ी मेहनत व समय प्रबंधन को उन्होंने सफलता का पैमाना बताया7 कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। 

पढ़ाई बोझिल न करें

परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले अनुज दीक्षित को नायाब तहसीलदार के पद पर नियुक्ति मिली है। उन्होंने बताया कि वे इटावा के निवासी हैं, उनके पिता राम कुमार दीक्षित एक किसान व मां संध्या दीक्षित सरकारी शिक्षिका हैं। सफलता के लिए उन्होंने बताया कि परीक्षा को उन्होंने पहले ही प्रयास में पास की है। इसके लिए उन्होंने लक्ष्य बनाकर तैयारी पूरी की। यह भी बताया कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए की जाने वाली पढ़ाई को बोझिल नहीं होने देना चाहिए। 

बगैर कोचिंग हासिल की सफलता

परीक्षा परिणामों में नवाबगंज निवासिनी सृष्टि गुप्ता को सब रजिस्ट्रार पद पर नियुक्त मिली है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बगैर किसी कोचिंग के यह सफलता हासिल की है। सफलता हासिल करने के लिए उन्होंने दो प्रयास किए हैं। पीसीएस की तैयारी कर रहे युवाओं को उन्होंने बताया कि यदि वे ऑनलाइन पढ़ाइ कर रहे हैं तो जांचना जरूरी है कि उनके शिक्षक किस स्तर के हैं। इसके लिए वे शिक्षकों की प्रोफाइल जरूरत जांच ले। इसके अलावा ऑनलाइन पढ़ाई में बड़े नामों के पास जाने के बजाए यह परखना जरूरी है कि उनकी पढ़ाई समझ आ रही है या नहीं। इस फिल्टर से काफी लाभ हासिल होता है।

नौकरी करते हुए तैयारी

पीसीएस में सफलता हासिल कर नायाब तहसीलदार के पद पर पहुंची पूजा यादव ने सरकारी नौकरी करते हुए यह लक्ष्य पूरा किया। पूजा यादव कानपुर में पीउबलूउी में रीजनल अकाउंटेंट हैं। इटावा निवासी पूजा यादव ने बताया कि उनके पिता महादेव सिंह यादव पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल हैं। उनकी मां शीला देवी गृहणी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह सफलता उन्हें दूसरे प्रयास में हासिल हुई है। उनहोंने बताया कि प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिए समय प्रबंधन, लगातार पढ़ाई जयरी है। उन्होंने यह भी बताया कि तैयारी में यदि कम पढ़ाई भी की हो तो उसे लगातार बेहतर किया जाना जरूरी है।

संबंधित समाचार