बाराबंकी बबलू हत्याकांड : पीड़ित परिवार से मिले मंत्री अनिल राजभर, मदद का दिया भरोसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र दरियाबाद के बेहटा गांव में बर्फ बेचने गए बबलू राजभर की निर्मम हत्या के बाद सोमवार को मंत्री श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय विभाग अनिल राजभर ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और दुख व्यक्त किया। मंत्री अनिल राजभर सीधे मृतक के घर पहुंचे, जहां उन्होंने बबलू राजभर की पत्नी, मां, पिता और ससुर को ढांढस बंधाया।

उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार और प्रशासन इस दुख की घड़ी में उनके साथ पूरी तरह खड़ा है। मंत्री ने मौके पर ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की और आश्वासन दिया कि बच्चों की शिक्षा, भरण-पोषण और अन्य जरूरतों की जिम्मेदारी शासन स्तर से पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

अनिल राजभर ने प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द न्याय दिलाने की बात कही। इस दौरान उप जिलाधिकारी, तहसीलदार बालेंदु भूषण वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी जटाशंकर मिश्र, कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार