आईपीएल 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, चेन्नई सुपर किंग्स करेगा पहले बल्लेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुवाहाटी। राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

टॉस के बाद रियान ने कहा कि बारिश हो रही है और आगे भी बारिश की संभावना है, भले ही यह लाल मिट्टी की पिच है। कप्तानी करना अच्छा लग रहा है। 17 साल के खिलाड़ी से लेकर अब तक का सफर खास रहा है और मेरे साथियों ने पूरा साथ दिया है। लक्ष्य चैंपियन बनना है। हमने ऑक्शन और ट्रेड के दौरान समझदारी से खिलाड़ी चुने हैं, खासकर ऑलराउंडर्स।

बर्गर, आर्चर, फरेरा और हेटमायर हमारे विदेशी खिलाड़ी हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि बारिश और हालात को देखते हुए हम पहले गेंदबाजी ही करते। हमने देखा कि पिछला साल हमारे लिए कैसा रहा, इसलिए हमने सोचा कि ऑक्शन में एक तय रणनीति के साथ जाएंगे। ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल करें जो टीम के माहौल में फ़िट बैठें, उम्मीद है कि यह काम करेगा। शॉर्ट, ओवर्टन, नूर और हेनरी हमारे विदेशी खिलाड़ी हैं। आज हम सात बल्लेबाजों के साथ उतर रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-
राजस्थान रॉयल्स (एकादश): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और ब्रिजेश शर्मा।

चेन्नई सुपर किंग्स (एकादश): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज और खलील अहमद।  

संबंधित समाचार