Moradabad: दिन में तेज धूप, शाम को मौसम बदलने पर ठंडी हवा से राहत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार सुबह से ही धूप और गर्मी रही, शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और ठंडी हवा से मौसम सुहाना हो गया।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुरुप मौसम अचानक बदला। शाम करीब चार बजे बादल छा गए और ठंडी हवा चलने लगी। लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हालांकि, मंगलवार को मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है।

 

संबंधित समाचार