Muzaffarnagar News: स्कूल बस और मोटर साइकिल में भीषण टक्कर, दो बच्चों समेत एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार 45 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हैदरनगर-जलालपुर मार्ग पर हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने कहा कि पीड़ितों की पहचान महिपाल (45), उनके बेटे अभि (8) और बेटी राधिका (12) के रूप में हुई, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि महिपाल की पत्नी पूनम (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस ने कहा कि उन्होंने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान सुरेंद्र के रूप में हुई है और वाहन जब्त कर लिया गया है। कुमार ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

संबंधित समाचार