दोहरे हत्याकांड से थर्राया बुलंदशहर : अवैध संबंध के शक में बेटे ने मारी पिता और पत्नी को गोली, दोनों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

बुलंदशहर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जनपद में अवैध संबंधों के शक में एक युवक द्वारा अपने पिता और पत्नी को गोली मार कर हत्या कर दी पुलिस ने हत्यारे पुत्र को हिरासत में ले लिया लेकर दोनों के शब्दों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आज अपराहन साढ़े बारह बजे खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव कलंदरगढ़ी निवासी मुबीन नामक व्यक्ति ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से अपनी पत्नी सना और पिता रियाजुद्दीन को गोली मार दी।

पिता रियाजुद्दीन को दो गोली लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी सना को पुलिस ने खुर्जा स्थित कैलाश अस्पताल मैं भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एस एसपी ने बताया कि मोमिन को अपने पिता पर पत्नी बना के साथ अवैध सम्बन्ध का शक था इस विषय में आप और बटे के बीच झगड़े भी हो चुके थे इसी बात को लेकर आरोपी मोबीन ने पिता और पत्नी की हत्या कर दी उन्होंने बताया कि आरोपी मुबीन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

संबंधित समाचार