बाराबंकी : गंदगी और जंग लगे स्ट्रेचर से खतरे में मरीजों की सुरक्षा

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

विकास पाठक, बनीकोडर, बाराबंकी, अमृत विचार : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेही घाट में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक बनती जा रही है। अस्पताल में मरीजों के लिए उपयोग होने वाले स्ट्रेचर पर जगह-जगह खून के धब्बे और जंग लगे होने की स्थिति सामने आई। 

जिससे न केवल संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है बल्कि मरीजों की सुरक्षा भी दांव पर है। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नियमित सफाई और सैनिटाइजेशन की कमी के कारण अस्पताल परिसर जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। मरीजों को इलाज के साथ-साथ अस्वच्छ वातावरण का भी सामना करना पड़ रहा है। मरीजों के परिजनों के मुताबिक जिस स्ट्रेचर पर मरीज लाए और ले जाए जाते हैं, वही संक्रमण फैलाने का स्रोत बन चुके हैं।

download

स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने और जंग लगे उपकरणों को तुरंत बदलने की मांग की है। वहीं इस मामले में बाराबंकी के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि वह सीएचसी अधीक्षक से मामले की जानकारी लेंगे। यदि कोई लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार