Bareilly : चाय की दुकान पर फेंकी जलती सिगरेट, धूं-धूं कर जली दुकान खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीबीगंज, अमृत विचार। जलती सिगरेट फेंक देने से उसकी चिंगारी से झोपड़ीनुमा चाय की दुकान में आग लग गई। जिससे दस हजार की नकदी समेत हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित पीड़ित ने एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ घटना की तहरीर थाने में दी है।

बारादरी के मोहल्ला नवादा शेखान निवासी दिनेश चंद मौर्य ने बताया कि परसाखेड़ा आद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर एक पर नदोसी विद्युत सबस्टेशन के पास झोपड़ी डालकर उसने चाय, बिस्कुट,बीड़ी, सिगरेट, गुटखा आदि की दुकान चलता है। मंगलवार को वह अपनी दुकान पर बैठा था इसी दौरान ऑटो से दो लोग आए उन्होंने पहले सिगरेट लेकर पी। जिसके बाद उन्होंने उनकी दुकान बैठकर चाय आदि पी। 

उन्होंने आरोप लगाया है सिगरेट पीने के बाद जलती सिगरेट वही फेंक दी जिसके सुलगने से झोपड़ी ने आग पकड़ ली कुछ ही छड़ में पूरी झोपड़ी व उसने रखे तख्त व गल्ले में रखे करीब दस हजार रुपये नकद आदि सामान जलकर राख हो गया। आग की इस घटना में करीब पचास हजार रुपए का नुकसान हो गया। उन्होंने एक ऑटो चालक राजू निवासी आसरा कालोनी खड़ौआ को मौके से पकड़ लिया जबकि दूसरा वहां फरार हो गया।

संबंधित समाचार