Bareilly: 126 करोड़ से आंवला में रामगंगा नदी पर बनेगा पुल, इन गांवों के लोगों का सफर होगा आसान

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। सैकड़ों गांवों के ग्रामीणों का सफर आसान करने के लिए आंवला में अलीगंज-गैनी-दौली रघुवर दयाल मार्ग पर रामगंगा नदी पर पुल को शासन ने मंजूरी दे दी। इसके लिए 126 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की है। 25 करोड़ की धनराशि जारी की है। पुल निर्माण से पहले उसकी सुरक्षा और मजबूती देखने के लिए रुड़की आईआईटी के वैज्ञानिकों से मॉडल स्टडी करायी जाएगी। मॉडल स्टडी की रिपोर्ट आने के बाद पुल की अंतिम रूपरेखा तय होगी।

सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक धन प्रकाश ने बताया कि शासन स्तर से आंवला विधानसभा क्षेत्र में रामगंगा नदी पर पुल बनाने की स्वीकृति जारी की है। पुल के लिए रुड़की आईआईटी के वैज्ञानिकों से मॉडल स्टडी कराई जाएगी। मॉडल स्टडी की रिपोर्ट मिलने के बाद पुल निर्माण की स्थिति साफ होगी। पुल की लंबाई एक किलोमीटर से ज्यादा होगी। शासन स्तर से पुल निर्माण करने के लिए सेतु निगम को ही कार्यदायी संस्था नामित किया है।

पुल निर्माण के संबंध में लोक निर्माण अनुभाग के उप सचिव सुबास राय की ओर से पत्र जारी किया गया है। जिसमें बताया है कि राज्य योजना के अंतर्गत दीर्घ सेतु (ग्रामीण) के तहत बरेली जनपद में आंवला-अलीगंज-गैनी-दौली-रघुवर दयाल मार्ग पर रामगंगा नदी पर पुल को स्वीकृति दी गयी है। रामगंगा नदी पर पुल निर्माण के साथ पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य के लिए 126 करोड़ 49 लाख 31 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 25.29 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गयी है। पत्र में सेतु निगम को निर्देश दिए गए हैं कि भूमि अधिग्रहण एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य पूरा करने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराएं।

संबंधित समाचार