यूपीडेस्को वी विन कंपनी के कर्मचारियों की मांगों पर सख्त, एजेंसी को कारण बताओ नोटिस, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। यूपीडेस्को ने वी विन प्रा. लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रकरण को गंभीर मानते हुए एमडी नेहा जैन ने कंपनी को कर्मचारियों का वेतन और अन्य सुविधाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

जारी नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एक महत्वपूर्ण जनसेवा परियोजना है, जिसके संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा या लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। यूपीडेस्को ने एजेंसी को निर्देशित किया है कि हेल्पलाइन सेवाओं का संचालन पूरी क्षमता और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। 

नोटिस में यह भी कहा गया है कि कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और अन्य सुविधाओं में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पूरे घटनाक्रम पर विस्तृत स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। 

एमडी नेहा जैन ने स्पष्ट किया कि मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है और कर्मचारियों के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि एजेंसी द्वारा निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो उसके खिलाफ आवश्यक कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार