अली अब्बास जफर की एक्शन-रोमांस फिल्म की शूटिंग शुरु, अहान पांडे का दमदार-इंटेंस लुक वायरल, फैंस Excited 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। फिल्ममेकर अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया पर अपने आगामी अनटाइटल्ड यश राज फिल्म्स (वायआरएफ) प्रोजेक्ट की पहली झलक साझा की, जिसमें दर्शकों को अहान पांडे की दमदार और इंटेंस मौजूदगी देखने को मिली। 

इस तस्वीर में अहान की पैनी नजरों के साथ एक क्लासिक क्लैपबोर्ड दिखाई दे रहा है, जो हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस से पहले उनके रोमांटिक हीरो अवतार की झलक देता है। यह वायआरएफ प्रोजेक्ट पहले से ही चर्चा में है, जिसमें शर्वरी , ऐश्वर्य ठाकरे और बॉबी देओल जैसे दमदार कलाकार शामिल हैं।

बड़े पैमाने पर स्टाइलिश एंटरटेनर देने के लिए मशहूर अली अब्बास जफर से उम्मीद की जा रही है कि वह इस महत्वाकांक्षी फिल्म में अपनी खास पहचान छोड़ेंगे, जो इसे एक्शन-रोमांस जॉनर में एक मजबूत पेशकश बनाएगी।

हालांकि फिल्म की कहानी से जुड़ी जानकारी अभी पूरी तरह गोपनीय रखी गई है, लेकिन इस शुरुआती झलक ने दर्शकों की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें :
Zeenat Aman : डॉन के पुराने दिनों को किया याद, जीनत अमान ने अमिताभ के साथ इस सीन को करना बताया 'बेहद मुश्किल'

 

 

 

 

संबंधित समाचार