मुरादाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला : डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के विमान का इंजन फेल, रनवे पर निकला धुआं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सरकारी विमान में टेक-ऑफ के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई, और विमान के एक इंजन से धुआं निकलने लगा। विमान से धुआं निकलता देख एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार, विमान रनवे पर टेक-ऑफ के लिए तेज गति से दौड़ रहा था, तभी एक इंजन में फेलियर हो गया और उसमें से धुआं उठने लगा। पायलट ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए विमान को रोका और इमरजेंसी प्रोटोकॉल अपनाया। सुरक्षा एजेंसियों, एयरपोर्ट फायर ब्रिगेड और क्रैश एंड रेस्क्यू टीम तुरंत सक्रिय हो गईं।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत सभी सवारों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाल लिया गया। किसी भी यात्री या कर्मी को कोई चोट नहीं आई। विमान को रनवे पर ही रोक लिया गया और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। घटना के बाद ब्रजेश पाठक ने कहा कि वे ठीक हैं और ईश्वर का शुक्रिया अदा किया। एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल इस पूरे घटना क्रम की जांच शुरू कर दी है। 

खबर अपडेट हो रही है...

संबंधित समाचार