तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज : UPPCB में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए आवेदन कैसे करें?
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस अभियान के तहत कुल 115 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें वैज्ञानिक सहायक, लेखाकार/ऑडिटर, लॉ असिस्टेंट, लेबोरेटरी असिस्टेंट, मॉनिटरिंग असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर जैसे पद शामिल हैं।
आवेदन की प्रक्रिया 2 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में सुधार या करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 29 अप्रैल 2026 तक का समय दिया गया है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET-2025 का वैलिड स्कोरकार्ड अनिवार्य है।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:...
- UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Live Advertisement सेक्शन में संबंधित भर्ती विज्ञापन (Advt. No. 02-Exam/2026) पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी जानकारी सावधानी से भरें।
- जरूरी दस्तावेजों (फोटो, सिग्नेचर आदि) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (सभी वर्गों के लिए ₹25/-)।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।
आयु सीमान्यूनतम
आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष (1 जुलाई 2026 के अनुसार)
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
परीक्षा पैटर्न
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें निम्नलिखित विषय शामिल होंगे:
- पर्यावरण जागरूकता
- विश्लेषणात्मक क्षमता एवं डेटा इंटरप्रिटेशन
- केंद्रीय एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संबंधित जानकारी
- उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य ज्ञान
परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह है कि वे भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।
