Global Anime Awards की प्रेजेंटर बनेगीं रश्मिका मंदाना, दूसरी बार भारत को रिप्रेजेंट करेगीं एक्ट्रेस 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। जानीमानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना जापान के टोक्यो में होने वाले ग्लोबल एनीमे अवॉर्ड्स में बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना एक बार फिर इंटरनेशनल मंच पर छाने वाली हैं।रश्मिका मंदाना इंटरनेशनल लेवल पर एक बार फिर भारत को प्रस्तुत करने वाली हैं। 

इस साल टोक्यो में होने वाले ग्लोबल एनीमे अवॉर्ड्स में बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी। यह इवेंट 23 मई को जापान के टोक्यो शहर में आयोजित किया जाएगा।

रश्मिका इससे पहले भी 2024 में इस अवॉर्ड शो का हिस्सा रह चुकी हैं और उस समय वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय प्रेजेंटर बनी थीं। रश्मिका ने खुद इस खबर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। 

उन्होंने लिखा कि वह एक बार फिर जापान जाकर एनीमे से जुड़े टैलेंटेड लोगों के साथ इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। उल्लेखनीय है कि एनीमे अवॉर्ड्स दुनियाभर के कलाकारों, क्रिएटर्स और एनीमे लवर्स को एक साथ लाने वाला बड़ा प्लेटफॉर्म है, जहां बेहतरीन काम को सम्मानित किया जाता है। 

ये भी पढ़ें : 
Lights, Camera, Action! बिहार में शूटिंग के लिए 45 फिल्मों को मिली हरी झंडी, हिंदी समेत इन भाषाओँ में होगी रिलीज 

संबंधित समाचार