Cannes 2026 वीडियो पर बेटी आलिया भट्ट के सपोर्ट में आई सोनी राजदान, कहा; सोशल मीडिया नफरत से भरा पड़ा
दिल्ली। अभिनेत्री सोनी राजदान ने अपनी बेटी आलिया भट्ट के कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि यह नफरत समाज के बारे में कुछ न कुछ उजागर करती है। आलिया भट्ट ने लगातार दूसरे वर्ष लॉरियल पेरिस की भारत की वैश्विक राजदूत के रूप में महोत्सव में भाग लिया और रेड कार्पेट पर चलीं। एक वीडियो पोस्ट में दावा किया गया है कि फोटोग्राफरों को 33 वर्षीय अभिनेत्री के बारे में जानकारी नहीं थी और जब वह रेड कार्पेट पर पोज दे रही थीं तो उन्होंने अपने कैमरे नीचे कर लिए।
ऑनलाइन उपयोगकर्ता इस मुद्दे पर बंटे हुए दिखे, जहां कुछ लोग अभिनेत्री का बचाव कर रहे थे तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे और दावा कर रहे थे कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान नहीं मिली है। राजदान ने आलिया की कान फिल्म फेस्टिवल में उपस्थिति का बचाव करने वाली एक पोस्ट के जवाब में लिखा, "सोशल मीडिया कई चीजों से भरा है - प्यार, जानकारी, मनोरंजन और बहुत सारी नफरत भी।
और सबसे बढ़कर, यह समाज के बारे में कुछ न कुछ उजागर करता है। एक बहुत ही दिलचस्प समाजशास्त्रीय चर्चा हो सकती है जिस पर आने वाले वर्षों तक विचार-विमर्श और अध्ययन किया जा सकता है।" सोशल मीडिया पर एक टिप्पणी थी, "कितने अफ़सोस की बात है, किसी ने आपको नोटिस नहीं किया।" इस पर अभिनेत्री ने जवाब में कहा, "क्यों अफ़सोस की बात है प्यारे ? आपने मुझे नोटिस किया।" फिल्म महोत्सव 12 मई को शुरू हुआ और 23 मई को समाप्त होगा। कई वर्षों से कान फिल्म महोत्सव में नियमित रूप से भाग लेने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी भी इस महोत्सव में शामिल होंगी।
ये भी पढ़ें :
Sayami Film Shooting : सैयामी खेर ने विक्रम फडनीस की फिल्म की शूटिंग पूरी, शेयर किया दिल छू लेने वाला भावुक पोस्ट
