कानपुर : बीएलओ ड्यूटी के नाम पर पूरे माह अनुपस्थित शिक्षक का वेतन रोकने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर की मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय रामकृष्ण नगर और प्राथमिक विद्यालय भौसियां हाता (चुन्नीगंज) का औचक निरीक्षण किया, जिसमें शैक्षणिक व्यवस्थाओं में लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट विद्यालय रामकृष्ण नगर में उपस्थिति पंजिका के परीक्षण में सहायक अध्यापक प्रभा सिंह के कॉलम में बीएलओ ड्यूटी अंकित मिली। मार्च माह की उपस्थिति जांचने पर पाया गया कि संबंधित शिक्षक पूरे महीने विद्यालय में अध्यापन कार्य के लिए उपस्थित नहीं रहीं।

इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि संबंधित सहायक अध्यापक का अप्रैल 2026 का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका जाए तथा उनसे स्पष्टीकरण लिया जाए। साथ ही निर्देशित किया गया कि भविष्य में उनका वेतन ईआरओ गोविंद नगर की संस्तुति के बाद ही जारी किया जाए।

निरीक्षण के दौरान मिड डे मील व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। विद्यार्थियों को कॉपी और पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं तथा शिक्षकों को नियमित शिक्षण कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए। "स्कूल चलो अभियान" के तहत शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए हाउसहोल्ड सर्वे करने को भी कहा गया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय भौसियां हाता के निरीक्षण में विद्यालय परिसर में जिला पूर्ति विभाग की एक अनुपयोगी इमारत पाई गई।

इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को समिति गठित कर नियमानुसार नीलामी अथवा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भौसियां हाता विद्यालय में सभी छात्रों की उपस्थिति पाए जाने पर विद्यालय प्रबंधन की सराहना की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में नियमित निरीक्षण जारी रहेगा और लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कड़ी सुरक्षा के बीच शाही वेलकम, गुलाबी शहर में तिलक लगाकर मार्को रूबियो का पारम्परिक स्वागत
राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर अब सुनाई देंगे देशभक्ति गीत, योगी सरकार की इस पहल का यात्रियों ने किया स्वागत
Stock Market Closed : अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से शेयर बाजार में तेजी, 1074 अंक उछला  सेंसेक्स, हरे निशान में बंद हुआ निफ्टी 
एटा में किशोरी संग हैवनियात : तीनों युवकों ने अगवा कर किया गैंगरेप, बदहवास हालत में छोड़कर हुए फरार, दो आरोपी गिरफ्तार
Pro Volleyball League: दिल्ली में प्रचंड गर्मी के बावजूद ट्रायल्स में पहुंचे सैकड़ों युवा टैलेंट, DPVL Trials में दिखा गजब का जोश