Polytechnic Admission: पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश शुरू, अप्रैल लास्ट तक कर सकते हैं आवेदन
लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए सत्र 2026-27 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन www.jeecup.admissions.nic.in पर कर सकते हैं।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उप्र. के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है। प्रवेश के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन मान्य नहीं होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए दूरभाष नंबर 0522-2630106, 2630695, 2630667, 2636589 पर संपर्क किया जा सकता है।
