इजराइल में UP के 6000 से अधिक श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित : सरकार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। इजराइल में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच उत्तर प्रदेश के छह हजार से अधिक श्रमिक वहां पूरी तरह सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, श्रम एवं सेवायोजन विभाग की प्रमुख सचिव डॉ. शन्मुगा सुंदरम इजराइल स्थित भारतीय दूतावास में राजदूत जे.पी. सिंह के साथ लगातार संपर्क में हैं और वहां मौजूद भारतीय, विशेषकर उत्तर प्रदेश के श्रमिकों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 दूतावास से प्राप्त जानकारी का हवाला देते हुए सुंदरम ने बताया कि इजराइल में कार्यरत सभी भारतीय श्रमिक सुरक्षित हैं और फिलहाल किसी भी तरह की आपात स्थिति या बड़े खतरे की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों में स्वाभाविक रूप से कुछ चिंता का माहौल है, लेकिन किसी भी श्रमिक की ओर से भारत लौटने का कोई विशेष दबाव या मांग नहीं आई है। 

बयान के मुताबिक, राजदूत ने यह भी जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश के कुछ श्रमिकों ने हाल ही में भारत से गए पत्रकारों का आतिथ्य भी किया, जो इस बात का संकेत है कि स्थिति नियंत्रण में है और श्रमिक सामान्य जीवन जी रहे हैं। 

संबंधित समाचार