Bareilly: खड़े टैंकर में घुसी बेकाबू बोलेरो कार...हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। बड़ा बाईपास पर रविवार दोपहर भीषण हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बेकाबू बोलेरो कार सड़क किनारे टैंकर में पीछे से जा घुसी। इसके बाद एक बाइक भी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार तीन और बाइक सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

घटना सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधोली गांव के नजदीक की है।  जहां लखनऊ की ओर से आई बोलेरो कार बेकाबू हो गई।  कार चला रहा प्रिंस कंट्रोल नहीं कर सका और खड़े टैंकर में कार जा घुसी। इधर पीछे से आ रही बाइक भी कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार मनमोहन सिंह निवासी टांडा सिकन्दरपुर, नगरिया विक्रम जनपद बरेली, सिकन्दर निवासी कल्याणपुर, चकतीर्थ, पीलीभीत और एक अज्ञात की मौत हो गई। वहीं अटाकायस्थान थाना सीबीगंज के रहने वाले बाइक सवार साहबजाद खान और मुमताज ने भी दम तोड़ दिया। बोलेरो ड्राइवर प्रिंस व दो बच्चे
घायल हुए हैं। 

एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि एक टैंकर रोड किनारे खड़ा था जिसका एक्सल जाम हो गया था। पीछे से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। कार की टक्कर के बाद बाइक भी बेकाबू होकर कार में जा घुसी। जिस पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में बोलेरो ड्राइवर व दो बच्चे घायल हुए हैं।

संबंधित समाचार