हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश : 711 न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार : इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने रविवार को बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र क्षेत्र में बदलाव किया है। जिन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है उनकी संख्या 711 है। इनमें से कुछ अधिकारियों को मौजूदा जिले में ही नई जिम्मेदारी मिली है, जबकि कई अधिकारियों को अन्य जिलों में भेजा गया है।

इस संबंध में 5 अप्रैल 2026 को कार्यालय ज्ञापन जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 276, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के 169 तथा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रैंक के 266 न्यायिक अधिकारियों सहित कुल 711 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

इसकी जानकारी हाईकोर्ट के महानिबंधक मनजीत सिंह श्योरान ने दी। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) श्रेणी में अभिषेक सिंह-तृतीय को टांडा (अंबेडकर नगर), गुन्नौर को संभाल चंदौसी, सुश्री अर्पित सिंह-द्वितीय अमरोहा से गाजीपुर, अमनदीप धनौरा (अमरोहा) से बागपत, अभिषेक चौहान हसनपुर (अमरोहा) से सहारनपुर, डॉ. प्रवीण सिंह बिधुना (औरैया) से बस्ती, प्रत्यूष आनंद मिश्रा अयोध्या से मथुरा, सोनल उपाध्याय अयोध्या से मथुरा, सुलोचना वर्मा अयोध्या से शाहजहांपुर, निधि वर्मा बागपत से बहराइच, पुष्पेंद्र कुमार सिंह बलिया से लखीमपुर खीरी, सबा फातिमा बाराबंकी से प्रतापगढ़, सोनम शर्मा बाराबंकी से आगरा, मंजुला मिश्रा बरेली से कन्नौज, रेखा रावत बरेली से एटा, अरुण कुमार पांडेय बरेली से बलिया, शिखर अग्रवाल बरेली से मेरठ, एकता सिंह-तृतीय बिजनौर से चंदौली, राखी भदोरिया बदायूं से ललितपुर, सौम्या अरुण बदायूं से कानपुर नगर, शिवांगी सोनकर बुलंदशहर से गोरखपुर, शेफाली यादव चित्रकूट से मुजफ्फरनगर, माधुरी यादव चंदौली से कन्नौज, इंदु नागर देवरिया से अमरोहा, वृषाली गुप्ता गोंडा से शाहजहांपुर तथा अरुण गौतम गोंडा से बरेली स्थानांतरित किए गए हैं। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) वर्ग में मृत्युंजय श्रीवास्तव आगरा से कानपुर नगर, दीक्षा भारती आगरा से प्रयागराज, गंधर्व पटेल अलीगढ़ से कैराना (शामली), रजत सिंह यादव अलीगढ़ से जालौन (उरई), सौरभ मंडलोई अलीगढ़ से कानपुर नगर, अवधेश कुमार-तृतीय अमरोहा से बागपत, बलराम दास अयोध्या से जौनपुर, अनुज सिन्हा अयोध्या से कानपुर नगर, सोनाली पुनिया बागपत से लखनऊ, मिनल वर्मा आजमगढ़ से अयोध्या, भगत सिंह बागपत से लखनऊ, अलका पांडेय बरेली से श्रावस्ती, पारस यादव-प्रथम बरेली से देवरिया, श्वेता तिवारी बरेली से फर्रुखाबाद, आशीष कुमार राय बस्ती से लखनऊ,  शोभा भाटी बिजनौर से लखनऊ, कोमल श्रीवास्तव बदायूं से अलीगढ़ तथा पंकज कुमार पांडेय बदायूं से बलिया स्थानांतरित किए गए हैं।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रेणी में नवल किशोर सिंह अलीगढ़ से बाराबंकी, ईश्वर सिंह अमरोहा से हाथरस, अतीक उद्दीन औरैया से शाहजहांपुर, राकेश कुमार-षष्ठ अयोध्या से सोनभद्र, प्रेम प्रकाश अयोध्या से उन्नाव, संतोष कुमार यादव आजमगढ़ से बरेली, संदीपा यादव आजमगढ़ से बरेली, प्रेम शंकर आजमगढ़ से शाहजहांपुर, पवन कुमार राय बागपत से कानपुर नगर, अमित सिंह-प्रथम बाराबंकी से गाजीपुर, कुमारी अफसान बरेली से हमीरपुर, कुमार मयंक बरेली से प्रयागराज, तबरेज अहमद बरेली से बुलंदशहर, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी बरेली से हरदोई, जैबा मजीद बस्ती से कासगंज, सौरभ सक्सेना बदायूं से श्रावस्ती तथा सुरेश कुमार शर्मा बुलंदशहर से शाहजहांपुर स्थानांतरित किए गए हैं।

हाईकोर्ट प्रशासन के अनुसार यह स्थानांतरण वार्षिक प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत न्यायिक व्यवस्था को अधिक संतुलित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

संबंधित समाचार