एके-47 को खिलौना' ...ग्रेनेड को बताया परफ्यूम, बिजनौर में आतंकी को क्लीन चिट देने वाले पुलिसकर्मी निलंबित 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बिजनौर । एके-47 राइफल और हथगोले के कथित प्रदर्शन से जुड़े वीडियो के वायरल होने के मामले में आरोपी को क्लीन चिट देने पर एक पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक पुलिस क्षेत्राधिकारी को पद से हटा दिया गया है।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि यह वीडियो पिछले साल नवंबर में सामने आया था। वीडियो में मेरठ के मवाना क्षेत्र के सथला गांव का निवासी आकिब, जो वर्तमान में दुबई में है, कथित तौर पर एके-47 राइफल और हथगोले का प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा है। 

वीडियो वायरल होने के बाद नांगल थाने में उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने मामला दर्ज किया था। तत्कालीन थाना प्रभारी और जांच अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने आकिब का बयान दर्ज कर अंतिम रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें कहा गया कि वीडियो में दिखाए गए हथियार खिलौने थे। इसके आधार पर उसे क्लीन चिट मिल गई। 

पुलिस के अनुसार, हालिया घटनाक्रम में आकिब के कुछ संदिग्ध संबंध सामने आए हैं। इसके बाद मामले की जांच आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) को सौंप दी गई है। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि तत्कालीन थाना प्रभारी एवं जांच अधिकारी सत्येंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है, जबकि पुलिस क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। 

ये भी पढ़ें :
सीएम योगी का जनता दर्शन : 200 लोगों की समस्याओं का समाधान, हर संभव मदद का दिया भरोसा 

संबंधित समाचार