Bhooth Bangla Trailer : हॉरर में कॉमेडी का तड़का लगाने आ रही प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी, जबरदस्त ट्रेलर रिलीज

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और फिल्मकार प्रियदर्शन की आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। चार्ट-बस्टर गाने, दिलचस्प पोस्टर और एक प्रॉमिसिंग टीज़र दिखाने के बाद, मेकर्स ने 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की 'गोल्डन तिकड़ी' के साथ असरानी के कॉमेडी के तड़के ने इस ट्रेलर से सबका दिल जीत लिया है और खूब हंसाया भी है।

'भूत बंगला' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जो 14 साल बाद बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन को वापस ला रही है।

केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की एक डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत 'भूत बंगला', में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, जीशु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर नज़र आएंगे। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म के 'एडवांस पेड प्रिव्यूज' 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे से सिनेमाघरों में शुरू होंगे। 

ये भी पढ़ें :
धुरंधर: द रिवेंज का जलवा बरकरार, भारतीय बाजार में 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुई रणवीर सिंह की फिल्म   

संबंधित समाचार