यूपी : डॉ. आशीष कुमार गोयल समेत दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ताजा आदेश के तहत प्रदेश के दो वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, डॉ. आशीष कुमार गोयल को अहम अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वे वर्तमान में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर तैनात हैं। अब उन्हें उनके मौजूदा दायित्वों के साथ अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उत्तर प्रदेश शासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

डॉ. गोयल पहले से ही उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, यूपीएसएलडीसी लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के अध्यक्ष के साथ-साथ नई दिल्ली में अपर स्थानिक आयुक्त की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। वहीं, डॉ. एमकेएस सुंदरम को भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वे प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें प्रमुख सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

संबंधित समाचार