UP: फिलिस्तीन के राजदूत से मिले नवेद मियां, इजरायली जुल्म की निंदा की

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने सोमवार को भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला मोहम्मद अबू शावेश से मुलाकात की। उन्होंने गाजा समेत पूरे फिलिस्तीन में इजरायल के जुल्म की निंदा की।

उन्होंने कहा कि इजरायल की ज्यादती का अंत जरूर होगा। नवेद मियां ने बताया कि वो फिलिस्तीन के समर्थक हैं। वो पीड़ितों के साथ खड़े हैं और यही जाहिर करने के लिए राजदूत से मिले थे। उन्होंने बताया कि राजदूत अब्दुल्ला मोहम्मद अबू शावेश भारत में फिलिस्तीनी राजदूत हैं। वो 22 अक्टूबर 1970 को गाजा के नुसेरात शरणार्थी शिविर में जन्मे थे। 

मौजूदा संघर्ष के बीच अपने लोगों के मुखर समर्थक रहे हैं और गाजा में संकट को समाप्त करने के प्रयासों का समर्थन करते हुए अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप का आग्रह करते रहे हैं। नवेद मियां ने बताया कि राजदूत ने उन्हें फिलिस्तीन की वर्तमान स्थिति के बारे में बताया। नवेद मियां ने कहा कि फिलिस्तीन में इजरायली नाइंसाफी रोकने के लिए दुनियाभर के इंसाफ पसंद देशों को आगे आना चाहिए।

 

संबंधित समाचार