Bareilly: शहर की कई कालोनियां घोषित की जाएंगी नो एलपीजी जोन

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। शादी वाले परिवारों को प्रशासन कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध करा रहा है। बुधवार को कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन में कई लोग कार्ड व प्रार्थनापत्र लेकर पहुंचे।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि 225 आयोजनों के लिए 900 से ज्यादा कमर्शियल सिलेंडर दिए गए हैं। कार्ड लगातार आ रहे हैं, डीएसओ को निर्देश दिए हैं कि गैस की वजह से किसी की भी शादी में दिक्कत न आए। कुछ लोगों ने आर्टिफिशियल किल्लत पैदा की थी, उसे दूर करा दिया है। डीएम ने बताया कि पीएनजी के कनेक्शन बढ़ रहे हैं। 

शहर की कई कॉलोनियां नो एलपीजी जोन घोषित करने की तैयारी है। यहां पीएनजी की सप्लाई हो रही है। डीएम के आदेश के अनुसार एडीएम कंपाउंड और डीएम कंपाउंड के साथ ही साथ जज कॉलोनी और पीडब्ल्यूडी कॉलोनी को भी पीएनजी पाइपलाइन से जोड़ा जाएगा। इधर, डीएसओ मनीष कुमार का कहना है कि 1200 छोटे सिलेंडर आए हैं। जरूरतमंद अपनी आइडी दिखाकर कार्यालय से सिलेंडर ले सकते हैं।

पीएनजी जागरुकता वाहन किया रवाना
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पीएनजी कनेक्शन के लिए आम जनमानस को जागरूक करने संबंधी प्रचार गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभी शहर में 60788 पीएनजी कनेक्शन हैं। पीएनजी कनेक्शन 5000 रुपये में हो रहा है। ऑयल कंपनी 2000 रुपये की विशेष छूट दे रही। प्रथम बिल पर 500 रुपये की अतिरिक्त छूट दी जा रही है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

वाराणसी : सपा नेता संदीप सिंह को स्लो प्वाइजन देने के आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच, जानें मामला
पूर्वोत्तर रेलवे ने बनाया रिकॉर्ड : वित्तीय वर्ष 2025-26 में 20 करोड़ यात्रियों ने की यात्रा, 21% की बढ़ोतरी
बुनकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण आधार : सीएम योगी बोले- बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता
6 टीमें, छह दिन तक हाई वोल्टेज मुकाबला... यूपी प्रो हैंडबॉल लीग का आगाज, काशी किंग्स vs गोरखपुर राउडीज़ का मैच
पुडुचेरी चुनाव : थिरुकन्नूर मतदान केंद्र पर भिड़े कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस ने किया लाठी चार्ज