प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए नया फरमान: दो दिन और अनिवार्य हुई ‘डिजिटल क्लास’, आदेश जारी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश सरकार ने मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए डिजिटल प्रशिक्षण की अवधि बढ़ा दी है। अब 7 व 8 अप्रैल के बाद 9 और 10 अप्रैल को भी ‘डिजिटल क्लास’ करना अनिवार्य होगा।

मुख्य सचिव एसपी गोयल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारी और कर्मचारी इन दोनों दिनों में शाम 4 से 6 बजे तक आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर निर्धारित ऑनलाइन कोर्स पूरा करेंगे। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस समयावधि में कोई बैठक या अन्य कार्य निर्धारित न किया जाए, ताकि प्रशिक्षण में पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित हो सके। 

सरकार ने इस प्रशिक्षण में विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कोर्स पर जोर दिया है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों की कार्यकुशलता, निर्णय क्षमता और तकनीकी दक्षता को बढ़ाना है। यह आदेश प्रदेश मुख्यालय से लेकर मंडल और जिला स्तर तक तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों पर लागू होगा। हालांकि आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मियों को इससे छूट दी गई है। शासन ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

 ये भी पढ़ें :
घर बैठे आधार समस्याओं का समाधान: UIDAI का नया पोर्टल लॉन्च, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सुविधा शुरू

संबंधित समाचार