Bareilly : बच्चों से बोले डीएम- रील और रियल लाइफ में काफी अंतर

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

जिलाधिकारी के साथ और शक्ति संवाद में बच्चों ने आईएएस और आईपीएस बनने के बारे में पूछे सवाल

बरेली, अमृत विचार। मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण के तहत गुरुवार को ''हक की बात जिलाधिकारी के साथ'' और शक्ति संवाद कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। छात्राओं ने डीएम अविनाश सिंह से आईएएस, आईपीएस बनने से लेकर सेना में करियर बनाने को लेकर तमाम सवाल पूछे, डीएम ने सिविल सेवा की तैयारी के बारे में जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने मोबाइल से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा रील और रियल लाइफ में काफी अंतर होता है। डीएम ने बच्चों से पढ़ाई पर फोकस करने के लिए कहा।

उन्होंने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड/सामान्य), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सुभाषनगर की छात्राओं से संवाद किया। कक्षा 7 की छात्रा सृष्टि मिश्रा, अनामिका गंगवार, रश्मि, सेजल, साक्षी सागर ,लक्ष्मी सागर के अलावा कक्षा 8 की छात्राओं ने भी सिविल सेवा और सेना में जाने से संबंधित प्रश्न किए। डीएम ने सभी छात्राओं को सिविल परीक्षा, सेना, भारतीय पुलिस सेवा परीक्षा की तैयारी करने की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि मोबाइल पर रील पर न ध्यान देकर पढ़ाई पर फोकस करें। लक्ष्य केंद्रित कर पढ़ाई करें।

जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा ने महिला कल्याण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। डीएम ने महिलाओं की समस्या सुनकर समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम फाइनेंस संतोष कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, संरक्षण अधिकारी सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।

छात्राओं से सवाल पूछकर बताई डीएम की कार्यप्रणाली
कार्यक्रम में डीएम अविनाश सिंह ने छात्राओं से सवाल पूछकर अपनी कार्य के बारे में बताया। डीएम ने सवाल पूछा की कि मौजूदा समय में किस देश के बीच में युद्ध चल रहा है। जिस पर एक बच्चे ने बताया कि मौजूदा समय में इमेरिका, ईरान और इजराइल के बीच युद्ध चल रहा है। जिस पर डीएम ने उसकी सराहना की। उसके बाद उन्होंने कहा कि पेट्रोल और गैस कहा से आ रही है। जिस पर बच्चों ने सही जवाब दिया। टी 20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया के कप्तान का नाम भी डीएम ने पूछा। उन्होंने कहा कि केवल पढ़ाई ही नहीं क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी समेत अन्य खेल में भी बेहतर करने से अपना कॅरियर बना सकते हैं। उसके बाद उन्होंने सुबह से लेकर रात तक अपने काम की जानकारी भी बच्चों को दी। जिसमें उन्होंने अपने और अन्य अधिकारियों के कामों की जानकारी दी।

संबंधित समाचार