Bareilly: सीबीगंज में स्कूल से लौट रही छात्रा के सरेआम अपहरण की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना सीबीगंज क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही छात्रा के सरेआम अपहरण की कोशिश से हड़कंप मच गया। छात्रा को अकेला देखकर ऑटो चालक ने उसे जबरन बैठा लिया और गलत रास्ते पर ले जाकर छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। मामला दो समुदायों से जुड़ा बताया गया है। इसे लेकर हिन्दू संगठन गुस्से में हैं और पुलिस से शिकायत कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है।

पीड़ित छात्रा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और कक्षा छह में पढ़ती है। परिवार ने हिन्दूवादी संगठनों को जानकारी दी कि शनिवार दोपहर बच्ची स्कूल से घर आ रही थी। आरोप है कि रास्ते में महेशपुरा निवासी दूसरे समुदाय के ऑटो ड्राइवर ने छात्रा को जबरन अपने ऑटो में बैठा लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध पर उसने ऑटो गलत रास्ते पर दौड़ा दिया। उसका मंसूबे अपहरण के थे। डरी सहमी छात्रा लगातार शोर मचाती रही।

इससे आरोपी के पैर उखड़ गए और वह छात्रा को ऑटो उताकर भाग निकला। हिंदू जागरण मंच युवा के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। छात्रा के साथ कुछ भी अनहोनी सकती थी।हिमांशु ने यह आरोपी कट्टर विचार रखने वाला बताया जाता है और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर चुका है। फिलहाल इसकी शिकायत सीबीगंज पुलिस से की गई है। संगठन के लोग कल थाने पहुंचकर आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करेंगे। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।

संबंधित समाचार