आधी आबादी सरकार चुनने में निभाएगी अहम भूमिका! पुरुष-महिला मतदाताओं के बीच फासला घटकर 1.46 लाख रह गया

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी में 9 विधानसभा क्षेत्रों की आधी आबादी सरकार चुनने में अहम भूमिका निभाएगी। एसआईआर के बाद 10 अप्रैल को जारी मतदाताओं की अंतिम सूची के अनुसार पुरूषों के सापेक्ष महिला मतदाताओं के बीच अंतर कम हुआ है। पुरूष मतदाताओं की संख्या 1613049 वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1467194 हो गई है। इनके बीच केवल 1,45855 मतदाताओं का अंतर रह गया है। आगामी चुनाव में आधी आबादी प्रत्याशी की जीत-हार में निर्णायक भूमिका में नजर आएगी। इन आंकड़ों ने राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों की नींद उड़ा दी है। आधी आबादी को अपने पक्ष में करने में सफल प्रत्याशी ही अपने विरोधी को परास्त करने में सफल हो पाएंगे।

सरोजनीनगर विधानसभा में सबसे अधिक महिला मतदाता

एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची के अनुसार सरोजनीनगर विधासभा क्षेत्र में सबसे अधिक 217029 महिला मतदाता हैं। जबकि सबसे कम 117379 मतदाता कैंट विधानसभा क्षेत्र में हैं। एसआईआर से पहले सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या 1880029 थी, जो 412835 घटकर 1467194 रह गई है।

उत्तरी विधानसभा में सबसे अधिक 67530 महिला मतदाताओं के कटे नाम

एसआईआर के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची के बाद उत्तरी विधानसभा में सबसे अधिक 67530 और मलिहाबाद विधानसभा में सबसे कम 20594 महिला मतदाताओं के नाम कटे हैं। सरोजनीनगर में 63977 और पूर्वी विधानसभा में 63540, कैंट विधानसभा में 54807, मध्य विधानसभा में 47762, पश्चिमी विधानसभा में 36502, बीकेटी में 35166 और मोहनलालगंज विधानसभा में 22957 नाम मतदाता सूची से कटे हैं।

एसआईआर से पहले और वर्तमान में महिला मतदाताओं की विधानसभा वार आबादी

विधानसभा  27 अक्टूबर 25 10 अप्रैल 2026
मलिहाबाद 171838 151244
बीकेटी  233382 198216
सरोजनीनगर 281006  217029 
पश्चिम  220312 183810
उत्तर 233762 166232 
पूर्वी  221107 157567
मध्य  176644 128882
कैंट 172186 117379
मोहनलालगंज 169792 146835
  1880029  1467194

 

संबंधित समाचार