Uttrakhand: हाईकोर्ट ने किए न्यायिक अधिकारियों के तबादले...जानिए कहां-कहां भेजा गया

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

विधि संवाददाता, नैनीताल। हाईकोर्ट ने जिला जज स्तर सहित बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। इनमें देहरादून, नैनीताल, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जैसे प्रमुख जनपदों में अधिकारियों की अदला-बदली की गई है।

रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के मुताबिक, मजहर सुल्तान चेयरमैन, कमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल, देहरादून को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उत्तरकाशी, नीना अग्रवाल जज, फैमिली कोर्ट अल्मोड़ा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रुद्रप्रयाग, मोनिका मित्तल को अतिरिक्त प्रधान जज, फैमिली कोर्ट काशीपुर से प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देहरादून, महेश चन्द्र कौशिवा-प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देहरादून को द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देहरादून, अंबिका पंत प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रुड़की-एफटीसी/एडीजे (पॉक्सो), ऊधमसिंह नगर, रीना नेगी-एडीजे, कोटद्वार को प्रथम एडीजे, रुड़की, आशुतोष कुमार मिश्रा प्रथम एडीजे, ऊधमसिंह नगर को द्वितीय एडीजे, रुड़की, धर्मेन्द्र सिंह अधिकारी- रजिस्ट्रार (न्यायिक), हाईकोर्ट को द्वितीय एडीजे, हल्द्वानी, राजू कुमार श्रीवास्तव चतुर्थ एडीजे, हरिद्वार को प्रथम एडीजे, ऊधमसिंह नगर, रजनी शुक्ला-एडीजे (पॉक्सो), देहरादून को एडीजे, कोटद्वार, अंजलि नोलियाल-एडीजे, रानीखेत को एडीजे खटीमा, विवेक श्रीवास्तव- द्वितीय एडीजे, देहरादून को तृतीय एडीजे, देहरादून,सविता चमोली-द्वितीय एडीजे हल्द्वानी को एडीजे (पॉक्सो), हल्द्वानी, मदन राम-तृतीय एडीजे देहरादून को चतुर्थ एडीजे, देहरादून,मंजू सिंह मुंडे-एडीजे खटीमा को एडीजे (पॉक्सो), देहरादून, अंजलि बेंजवाल-चतुर्थ एडीजे, देहरादून को पंचम एडीजे, देहरादून, धीरेन्द्र भट्ट-अतिरिक्त प्रधान जज-द्वितीय फैमिली कोर्ट रुड़की को रजिस्ट्रार (न्यायिक), हाईकोर्ट बनाया गया है।

हाईकोर्ट ने सहदेव सिंह को जिला जज रुद्रप्रयाग से हटाकर प्रमुख सचिव (विधायी एवं संसदीय कार्य) के पद के लिए सिफारिश की है। गुरुबख्श सिंह को जिला जज उत्तरकाशी से अध्यक्ष, वाणिज्यिक कर न्यायाधिकरण, उत्तराखंड के पद के लिए और अश्विनी गौड़ अपर सचिव (विधि), उत्तराखंड शासन के लिए अनुशंसित किए गए हैं।

संबंधित समाचार