नोएडा में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: महिला का हत्यारा गिरफ्तार, वजह जानकर पुलिस भी रह गई सन्न

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को सर्फाबाद गांव में फूलजहाँ नामक महिला की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। 

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-113 थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और विभिन्न टीमों का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी मोहम्मद शफीक उर्फ जावेद (45) को टिवोली फार्म हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और मृतका का मोबाइल फोन बरामद हुआ। 

आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका मृतका के बेटे के साथ समलैंगिक संबंध था, जिसे मृतका पसंद नहीं करती थी। आरोपी ने इस संबंध को बनाए रखने के लिए एक योजना बनाई थी, जिसके तहत वह अपनी मौसी की बेटी की शादी मृतका के बेटे से कराना चाहता था। 

हालांकि, मृतका लगातार इस प्रस्ताव का विरोध कर रही थी। घटना वाले दिन भी आरोपी इसी सिलसिले में मृतका के घर पहुंचा और शादी की बात की। जब महिला ने फिर से मना कर दिया, तो आरोपी गुस्से में आ गया और उसने चाकू से हमला कर महिला की हत्या कर दी। आरोपी मूल रूप से फतेहपुर जिले के गाजीपुर कस्बे का निवासी है और वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद गांव में किराए के मकान में रह रहा था।  

संबंधित समाचार