चारधाम यात्रा : श्री बद्रीनाथ धाम में तैयारी पूरी, कोतवाली का विधिवत शुभारम्भ

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बदरीनाथ धाम।  उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा-2026 को निर्विघ्न, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए चमोली जिला अन्तर्गत, भगवान श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए गुरुवार को यहां पुलिस कोतवाली का विधिवत शुभारम्भ किय गया। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन में कोतवाली का संचालन पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। 

कार्यभार संभालने से पहले पुलिस कर्मियों ने कोतवाली परिसर में श्रमदान कर उसे स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया गया। कोतवाली के सुचारू संचालन के लिए उप निरीक्षक नवनीत भंडारी को प्रभारी कोतवाली के रूप में नियुक्त किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि आगामी 23 अप्रैल को भगवान श्री बदरीनाथ जी के पावन कपाट खुलने जा रहे हैं। यात्रा के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सहायता सुनिश्चित करने के लिए धाम में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

ये भी पढ़ें : 
दुग्ध स्वर्ण महोत्सव :नवाचार-निवेश पर होगा मंथन, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 10 हजार पशुपालक होंगे शामिल

संबंधित समाचार