OTS योजना के हेल्प डेस्क से लंबित म्यूटेशन, फ्री होल्ड प्रकरणों के निस्तारण, आवास आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : डिफाल्टर आवंटियों के लिए सरकार की ओर से 18 अप्रैल से एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शुरू की जा रही है। उप्र. आवास एवं विकास परिषद की योजनाओं में डिफाल्टर आवंटियों को योजना का लाभ प्रदान करने के लिए आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। जिसमें ओटीएस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, एक्शन प्लान एवं प्रचार-प्रसार के सम्बंध में विचार-विमर्श हुआ। 

डिफाल्टर आवंटियों को नोटिस भेजने की स्थिति की समीक्षा की गई। आवास आयुक्त ने प्रत्येक कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जनहित पोर्टल पर म्यूटेशन, फ्रीहोल्ड, डुप्लीकेट आदेश एवं रिफंड आदि लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया।

लंबित रजिस्ट्रियों को प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में काशीद्वार योजना (वाराणसी) सौमित्र विहार योजना (लखनऊ), परसाखेरा योजना (बरेली), ग्रीन फील्ड टाउनशिप योजना (अयोध्या) तथा प्रतापगढ़ में प्रस्तावित योजना की प्रगति पर भी चर्चा की।

बैठक में अपर आवास आयुक्त एवं सचिव, मुख्य अभियंता, मुख्य वास्तुविद, वित्त नियंत्रक, समस्त जोन के उप आवास आयुक्त, सहायक आवास आयुक्त, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता व सभी कार्यालयों के संपत्ति प्रबंधक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : 
दुग्ध स्वर्ण महोत्सव :नवाचार-निवेश पर होगा मंथन, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 10 हजार पशुपालक होंगे शामिल

संबंधित समाचार