Bareilly: एसएसपी ने ड्यूटी से गायब चल रहे आठ सिपाही किए सस्पेंड

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। एसएसपी अनुराग आर्या न सिर्फ अपराधियों पर कार्रवाई के लिए पहचाने जाते हैं, बल्कि लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़क एक्शन में भी देरी नहीं लगाते हैं। कप्तान ने ड्यूटी से गायब चल रहे 8 और सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में पांच मुख्य आरक्षी विजय कुमार, विनेश कुमार, राजवीर सिंह, सुनील कुमार और अनुज कुमार शामिल हैं। इसके अलावा तीन आरक्षी अनिल चौधरी, राजू सिंह और बोबी कुमार पर भी गाज गिरी है। इन सभी पर बिना सूचना के ड्यूटी से गैरहाजिर रहने और अनुशासनहीनता के आरोप हैं। 

एसएसपी ने बताया कि बरेली का चार्ज संभालने के बाद से गैरहाजिर रहने वाले करीब 900 पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन, लाइन हाजिर की कार्रवाई की जा चुकी है। लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिले में तैनात 728 दरोगाओं की तैनाती और उपस्थिति की भी जानकारी जुटाई है, ताकि पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

 

संबंधित समाचार