Stock Market Closed : मुनाफावसूली से टूटे प्रमुख सूचकांक, शेयर बाजारों में उतार चढ़ाव, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल   

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती तेजी के बाद दिग्गज कंपनियों में ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली देखी गयी और प्रमुख सूचकांक गिरावट में बंद हुए। सुबह 566 अंक चढ़कर खुलने वाला बीएसई का सेंसेक्स 122.56 अंक (0.16 प्रतिशत) गिरकर 77,988.68 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 34.55 अंक यानी 0.14 प्रतिशत नीचे 24,196.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज एक हजार अंक से अधिक का उतार-चढ़ाव रहा। यह ऊपर 78,730.32 अंक और नीचे 77,674.93 अंक तक गया। 

प्रमुख सूचकांकों के विपरीत वृहत बाजार में सभी सूचकांक हरे निशान में रहे। मझौली और छोटी कंपनियों में अच्छी लिवाली देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.63 प्रतिशत ऊपर रहे। धातु, आईटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में अच्छी तेजी थी। वहीं, ऑटो, बैंकिंग, वित्त और तेल एवं गैस समूहों ने बाजार पर दबाव बनाया। 

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक का शेयर पौने दो प्रतिशत और टाइटन का डेढ़ फीसदी टूट गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा में करीब एक प्रतिशत की गिरावट रही। भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और इंडिगो के शेयर भी फिसल गये। ट्रेंट का शेयर तीन प्रतिशत और इटरनल का ढाई प्रतिशत ऊपर रहा। 

अडानी पोर्ट्स भी सवा दो प्रतिशत चढ़ा। बीईएल, इंफोसिस और एलएंडटी के शेयर एक प्रतिशत से दो प्रतिशत के बीच मजबूत हुए। टाटा स्टील, टीसीएस, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी और मारुति सुजुकी के शेयर भी हरे निशान में रहे। 

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 123 अंक टूट गया, जबकि एनएसई निफ्टी 35 अंक के नुकसान में रहा। हाल की तेजी के बाद बैंक और वित्तीय शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नुकसान में रहा। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती बढ़त को गंवाते हुए 122.56 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,988.68 अंक पर बंद हुआ। 

हालांकि, बाद में ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली से यह गिरावट के साथ 77,674.93 अंक के निचले स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 1,055.39 अंक का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एनएसई निफ्टी भी 34.55 अंक यानी 0.14 प्रतिशत टूटकर 24,196.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। 

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में ट्रेंट, इटर्नल, अदाणी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फोसिस शामिल हैं। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.51 प्रतिशत बढ़कर 96.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। लाइवलॉन्ग वेल्थ के शोध विश्लेषक और संस्थापक हरिप्रसाद के ने कहा, ''भारतीय बाजार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। यह हाल की तेजी के बाद सुधार की ओर बदलाव को दर्शाता है। बेहतर वैश्विक संकेतों और भू-राजनीतिक चिंताओं में कमी के कारण सूचकांक सकारात्मक शुरुआत के साथ खुला, लेकिन बाद मुनाफावसूली के कारण उच्च स्तर को बनाए रखने में विफल रहा।'' 

उन्होंने कहा कि वृहद परिप्रेक्ष्य से, पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों के प्रति बाजार धारणा संवेदनशील बनी हुई है। एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजार दोपहर के कारोबार में सकारात्मक दायरे में थे। 

अमेरिकी बाजार बुधवार को ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 666.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तनाव कम होने के संकेत के बीच सेंसेक्स बुधवार को 1,263.67 अंक बढ़कर 78,111.24 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 388.65 अंक बढ़कर 24,231.30 अंक पर रहा था।

ये भी पढ़ें : 
Stock Market Closed : अमेरिका-ईरान विफल बातचीत का शेयर बाजार पर असर, 703 अंक टूटा सेंसेक्स 

 


 

संबंधित समाचार