पश्चिम बंगाल में फिर गरजेंगे CM योगी, कूचबिहार से लेकर बांकुड़ा तक ताबड़तोड़ कार्यक्रम 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरने जा रहे हैं। शनिवार को उनका दौरा बेहद अहम माना जा रहा है, जहां वे उत्तर से दक्षिण तक तीन जिलों में लगातार जनसभाएं और रोड शो कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सबसे पहले कूचबिहार जिले के माथाभांगा विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वे भाजपा प्रत्याशी निशीथ प्रमाणिक के समर्थन में जनता से संवाद करेंगे। 

सीमावर्ती इस क्षेत्र में पार्टी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है और योगी की सभा को इस दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री जलपाईगुड़ी जिले के धुपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे, जहां दोपहर 1:20 बजे भाजपा उम्मीदवार नरेश चंद्र रॉय के समर्थन में जनसभा करेंगे। उत्तर बंगाल में पिछले चुनावों में मिली बढ़त को और मजबूत करने पर पार्टी का विशेष फोकस है। 

दिन के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री बांकुड़ा पहुंचेंगे, जहां शाम 4:15 बजे भाजपा प्रत्याशी नीलाद्रि शेखर दाना के समर्थन में रोड शो करेंगे। जंगलमहल क्षेत्र के इस अहम जिले में इस रोड शो को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है और स्थानीय स्तर पर इसकी व्यापक तैयारियां की गई हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हालिया रैलियों में उमड़ रही भारी भीड़ ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है। उनकी जनसभाओं में लोगों का उत्साह इस कदर देखने को मिल रहा है कि कार्यक्रम स्थल समय से पहले ही खचाखच भर जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : 
युद्ध ने बदला आम निर्यात का रूट.... यूरोपीय देशों में भेजने की तैयारी, दिल्ली-नोएडा से उड़ान भरेगा मलिहाबादी दशहरी 

संबंधित समाचार