कब रिलीज होगी रणबीर-आलिया और विक्की कौशल की फिल्म, सिनेमाघरों में धूम मचाने को तैयार लव एंड वॉर
मुंबई। रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर में रिलीज होगी भव्य स्तर पर बनी लव एंड वॉर, संजय लीला भंसाली की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। अपनी भव्य कहानी और इमोशनल गहराई के साथ, यह फिल्म भारत की सबसे बड़ी लव सागा और इंडियन सिनेमा की सबसे शानदार रोमांटिक फिल्मों में से एक बनकर उभर रही है।
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म, जो अपनी बारीक कहानी और शानदार विजुअल वर्ल्ड के लिए जाने जाते हैं, स्केल और गहराई दोनों का बेहतरीन मेल पेश करने की उम्मीद है। लव एंड वॉर हिंदी, तमिल और तेलुगु में 21 जुलाई 2027 को रिलीज होगी।
